ताजा खबर

लखनऊ में कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन, सीएम योगी समेत कई दिग्गज पहुंचे

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, March 17, 2026

लखनऊ न्यूज डेस्क: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव के लखनऊ स्थित भव्य रिसेप्शन समारोह की शुरुआत हो चुकी है। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित फाइव स्टार होटल ‘द सेंट्रम’ में आयोजित इस कार्यक्रम में कई वीवीआईपी मेहमानों के पहुंचने की वजह से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो चुके हैं। समारोह में पहुंचने के दौरान कुलदीप यादव और वंशिका विंटेज Rolls-Royce कार में होटल पहुंचे। कुलदीप ब्लैक बंदगला सूट में नजर आए, जबकि वंशिका क्रीम कलर की साड़ी में दिखीं। रिसेप्शन में पारंपरिक अंदाज और भव्यता का खास ध्यान रखा गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं। होटल परिसर और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड की टीमों ने भी मौके पर पहुंचकर सघन जांच की। कार्यक्रम में प्रवेश केवल निमंत्रण पत्र के आधार पर ही दिया जा रहा है, जिससे सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो। इस खास मौके पर क्रिकेट और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। अब तक शिखर धवन, रवीन्द्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल और गौतम गंभीर कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं। वहीं बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव समेत कई अन्य प्रमुख हस्तियों के भी शामिल होने की उम्मीद है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.